पंजाब

जालंधर में अस्पताल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 24 घंटे के भीतर दूसरी घटना, एसीपी और एसएचओ सस्पेंड

जालंधर में 24 घंटों के अंदर दूसरी बार गोलियां चलने की घटना सामने आई है। शुक्रवार देर रात जालंधर के संतोखपुरा इलाके में बदमाशों ने डाक्टर के घर पर गोलियां चलाईं थीं। शनिवार रात लगभग साढ़े नौ से दस बजे के बीच एक बार फिर से गोलियां चलने की वारदात हुई। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात मोटरसाइकिल सवार हमलावर ने वरदान आईवीएफ सेंटर पर गोलियां चलाईं। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावर मोटरसाइकिल को साइड पर खड़ा करने के बाद अस्पताल के गेट पर तीन से चार राउंड फायर करता है, जो अस्पताल के गेट को चीरते हुए गेट के आर-पार निकल गईं। फायरिंग के दौरान भी हमलावर ने हेलमेट पहन रखा था, इसलिए उसका चेहरा दिखाई नहीं दिया। सीसीटीवी में भी गेट पर गोलियों के निशान साफ दिखाई दिए जा रहे हैं। गोलियां चलने के समय अस्पताल का स्टाफ अस्पताल के अंदर मौजूद था। गोलियों की आवाज से स्टाफ दहशत में हैं। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सचूना मिलने पर थाना छह की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

पुलिस ने कहा कि गेट पर गोलियों के निशान है। हमलावर ने तीन या चार राउंड फायर किए हैं। पुलिस ने कहा कि मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट से आरोपी की पहचान की जाएगी। आरोपी ने हेलमेट पहन रखा था, इसलिए हमलावर के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर लगे कैमरों को भी चैक किया जाएगा। अस्पताल के प्रबंधकों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जालंधर के पॉश एरिया में शनिवार रात वरदान आईवीएफ सेंटर पर फायरिंग की वारदात के बाद पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना छह के एसएचओ और एसीपी मॉडल टाउन को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने इस मामले को पुलिस की लापरवाही बताया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button