मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की बात, युद्ध प्रभावित अरब देशों में फंसे पंजाबियों को तुरंत निकालने की मांग की

चंडीगढ़, 3 मार्च 2026
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू से फोन पर बात की और उनसे संकटग्रस्त मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। टेलीफोन पर बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने अचानक युद्ध शुरू होने के कारण खाड़ी देशों में फंसे पंजाबियों से संबंधित आंकड़े साझा किए और उन्हें वापस लाने के लिए तुरंत कदम उठाने की अपील की।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मैंने नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू से फोन पर बात की। प्रवासी भारतीय मामलों के बारे में पंजाब के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह भी उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने गए थे। केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिया है कि अरब देशों से पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए जरूरी प्रबंध किए जाएंगे, जिसमें विशेष उड़ानों का प्रबंध भी शामिल है। मैंने सभी संबंधित व्यक्तियों की सूची संपर्क नंबरों सहित साझा की है। जल्द ही ये पंजाबी सुरक्षित अपने परिवारों के पास वापस आ जाएंगे। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए कृपया एन.आर.आई. विंग के 24×7 कंट्रोल रूम नंबर 0172-2260042, 0172-2260043 या व्हाट्सएप नंबर $91 94787-79112 पर संपर्क करें।”
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू से अपनी टेलीफोन बातचीत के दौरान मैंने अचानक युद्ध के कारण खाड़ी देशों में फंसे पंजाबियों से संबंधित सारा डेटा साझा किया। मैंने उनसे अपील की कि इन पंजाबियों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जाए ताकि वे पंजाब में अपने परिवारों से दोबारा मिल सकें। केंद्रीय मंत्री ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है और मुझे उम्मीद है कि युद्ध प्रभावित खाड़ी क्षेत्र में फंसे पंजाबी जल्द ही अपने परिवारों में होंगे।”
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों को बाहर निकालने के लिए पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, “पंजाबियों ने देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने और देश की एकता, अखंडता तथा प्रभुसत्ता की रक्षा में शानदार भूमिका निभाई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अचानक युद्ध शुरू होने के कारण बड़ी संख्या में पंजाबी मध्य पूर्व में फंसे हुए हैं। केंद्र सरकार को फंसे पंजाबियों को वापस लाने के लिए विशेष जहाजों का प्रबंध करना चाहिए।”