T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता

मुंबई। भारत और इंग्लैंड के बीच आज वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडिय में खेला जा रहा है। सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर पहले ही फाइनल में एंट्री कर ली है। आज होने वाले इस मुकाबले में जो भी टीम विजेता होगी वह 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ खिताबी मुकाबला खेलेगी। वहीं, बात आज के मुकाबले की करें तो आज के मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है, भारत पहले बल्लेबाजी करेगा। आज के मुकाबले में इंग्लैंड एक बदलाव के साथ मैदान में उतरी है। जेमी ओवरटर्न की टीम में वापसी हुई है। वहीं, भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के साथ मैदान पर उतर रही है।
दोनों टीमों के टी20 हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो दोनों के बीच पांच बार आमना सामना हुआ है, जिसमें लगातार सेमीफाइनल भी शामिल हैं। भारत 2024 में अपनी हालिया जीत के बाद हेड टू हेड में 3-2 से आगे है, हालांकि टूर्नामेंट में अभी तक किसी भी टीम ने लगातार दो मैच नहीं जीते हैं। वहीं, कुल टी20 हेड टू हेट मुकाबलों में दोनों टीमें अब तक 29 बार आमने सामने आई हैं। इसमें इंग्लैंड ने 12 तो भारत ने 17 मैचों में जीत दर्ज की है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714