मोहाली
मोहाली के विवेक हाई स्कूल के मोंटेसरी लोअर एलिमेंट्री ग्रेड के स्टूडेंट्स ने टैलेंट और लगन का शानदार प्रदर्शन करते हुएय डिज्नी और पिक्सर की पसंदीदा क्लासिकए फाइंडिंग निमो का एक शानदार नाट्य रूपांतरण थिएट्रिकल अडॉप्टेशन पेश किया। जैसे ही लाइटें धीमी हुईं, दर्शक समंदर के पार एक यादगार सफऱ पर पहुंच गए। जहां युवा कलाकारों ने ऐसी परफॉर्मेंस दीं जो सच में बहुत बेहतरीन थीं। उनका जोश देखते ही बनता था, क्योंकि उन्होंने अपने पसंदीदा किरदारों को ज़बरदस्त आत्मविश्वास और आकर्षक अंदाज़ के साथ निभाया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
संवाद अदायगी, कॉमिक टाइमिंग और भावनात्मक गहराई की चुनौतियों का सामना करते हुए, हर सीन युवा मोंटेसेरियनस की लगातार कड़ी मेहनत और जुनून का सबूत था। जूनियर विंग की हेडए मिस मीनाक्षी मदान ने कलाकारों को बधाई दी और बताया कि इस लेवल का प्रोडक्शन एक बहुत बड़ा काम है। उन्होंने स्कूल मैनेजमेंट का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आट्र्स में उनके पक्के सपोर्ट और भरोसे ने स्टूडेंट्स को क्रिएटिव अभिव्यक्ति के लिए एक शानदार मंच दिया। जो एक अच्छी शिक्षा के लिए उनके समर्पण को दिखाता है। प्रिंसीपल, मिसेज जसविंदर गंधोक ने अभिभावकों को उनके लगातार हौसला बढ़ाने और बच्चों को ज़रूरी हौंसला बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया। जिसने युवा कलाकारों का आत्मविश्वास बनाने की नींव रखी। उन्होंने फाइंडिंग निमो की पूरी कास्ट और क्रू को बधाई दी और कहा कि उन्होंने एक अनोखी दुनिया बनाई है और सभी को परिवार और दोस्ती की अहमियत याद दिलाई है।