चंडीगढ़

चंडीगढ़ नगर निगम ने सेक्टर-34 में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

शहर में सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण से मुक्त रखने और बाजारों व सडक़ों पर सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम चंडीगढ़ ने आज विभिन्न सेक्टरों में विशेष एंटी एनक्रोचमेंट अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सेक्टर-26 में नगर निगम की एनफोर्समेंट टीम ने बाहरी क्षेत्र में अवैध रूप से नारियल और तरबूज बेच रहे तीन ट्रकों को जब्त कर लिया। ये ट्रक सार्वजनिक रास्तों पर अवरोध पैदा कर रहे थे और नगर निगम के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-34 की फर्नीचर मार्केट और सेक्टर-22 के बाहरी क्षेत्र में भी अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। सेक्टर-22 में किसान भवन के पास अवैध रूप से रेहड़ी लगाकर आइसक्रीम बेच रहे एक विक्रेता की रेहड़ी को भी जब्त किया गया। अभियान के दौरान अवैध रेहड़ी-फड़ी और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कुल 53 चालान जारी किए गए। कार्रवाई के परिणामस्वरूप सेक्टर-34 फर्नीचर मार्केट के मुख्य मार्गों और सेक्टर-22 के बाहरी इलाकों को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

इससे पैदल चलने वालों के लिए रास्ते साफ हुए और वाहनों की आवाजाही भी सुचारू हुई। इस बारे में जानकारी देते हुए नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त रखने और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता व व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने शहर के निवासियों और मार्केट एसोसिएशनों से भी अपील की कि वे नगर निगम का सहयोग करें और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रेहड़ी-फड़ी तथा अतिक्रमण को हतोत्साहित करें। वहीं, शहर में सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण से मुक्त रखने और बाजारों व सडक़ों पर सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम चंडीगढ़ ने शनिवार को विशेष एंटी एनक्रोचमेंट अभियान चलाया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button