देश विदेश

सिडनी की मस्जिद में पीएम अल्बानीज का विरोध, ईद की नमाज और जश्न में शामिल होने पहुंचे थे

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज को सिडनी की एक मस्जिद में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। वह वहां ईद की नमाज और जश्न में शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। जैसे ही पीएम अल्बानीज और गृह मंत्री टोनी बर्क लेकम्बा मस्जिद के अंदर दाखिल हुए, वहां मौजूद भीड़ ने उनकी हूटिंग शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने साफ शब्दों में चिल्लाकर कहा कि यहां से बाहर निकलो। लेकम्बा ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां ईद पर हजारों लोग जुटे थे। अल्बानीज के पहुंचने के महज 15 मिनट बाद ही गाजा जंग को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें नरसंहार का समर्थक तक कह डाला।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

आयोजकों ने माइक पर चिल्लाकर कहा कि आज ईद है, खुशी का दिन है, प्लीज शांत हो जाइए, लेकिन भीड़ का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा था और विरोध बढ़ता ही गया। हंगामा यहीं नहीं रुका, जब पीएम अल्बानीज वहां से जाने लगे तो गुस्साए लोगों ने ‘तुम्हें शर्म आनी चाहिए’ के नारे लगाते हुए काफी दूर तक उनका पीछा किया। हालात इतने बिगड़ गए थे कि एक सुरक्षा गार्ड को एक प्रदर्शनकारी को जमीन पर पटकते हुए देखा गया।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button