पंजाब

कर्ज से परेशान दो भाईयों ने दी जान, मानसिक दबाव के चलते गले लगाई मौत B

पंजाब के फरीदकोट जिले में कोटकपूरा के पास गांव ढाब ब्राह्मण वाला के नजदीक सोमवार को कर्ज से परेशान दो सगे किसान भाइयों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भारी कर्ज और आर्थिक तंगी के कारण दोनों भाई लंबे समय से मानसिक दबाव में थे। मृतकों की पहचान गांव हरीनौ निवासी जसकरण सिंह 38 और उनके छोटे भाई जसविंदर सिंह जोरा सिंह 34 के रूप में हुई है। दोनों छोटे जोत के किसान थे और खेती के सहारे परिवार चला रहे थे। परिवारिक सूत्रों के अनुसार दोनों भाइयों पर करीब 25 लाख रुपए का कर्ज था जो समय के साथ बढक़र लगभग 50 लाख रुपए तक पहुंच गया था। तीन महीने पहले उन्होंने अपनी कुछ जमीन बेचकर कर्ज का हिस्सा चुकाया था लेकिन फिर भी आर्थिक दबाव कम नहीं हुआ। करीब नौ महीने पहले दोनों भाइयों ने नया ट्रैक्टर खरीदा था। इसकी किस्तें चुकाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था और बैंक की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था। दोनों भाइयों की शादी गांव टाइफी की सगी बहनों से हुई थी। बड़े भाई की 6 साल की बेटी और छोटे भाई की 4 साल की बेटी है।

उनके इस कदम से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में बुजुर्ग माता-पिता, पत्नियां और छोटी बच्चियां हैं जिनका सहारा अब छिन गया है। घटना के दिन दोनों भाई एक स्कूटी पर सवार होकर गांव ढाब ब्राह्मण वाला के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने एक-दूसरे का हाथ पकडक़र छिंदवाड़ा एक्सप्रेस के आगे छलांग लगा दी। गांव गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों का प्रेम मिसाल था लेकिन कर्ज ने उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पीडि़त परिवार का कर्ज माफ किया जाए और उन्हें आर्थिक सहायता दी जाए ताकि परिवार को सहारा मिल सके। जीआरपी चौकी के एएसआई और जांच अधिकारी रजिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button