8700 फीट की ऊंचाई पर दिखेगा गेंद-बल्ले का जुनून

जिला कुल्लू में उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी के खूबसूरत भिंडी थाच मैदान में सात अप्रैल से शहीद लगन चंद मेमोरियल कप 2026 सीजन-6 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी यह टूर्नामेंट खेल प्रेमियों और स्थानीय युवाओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस प्रतियोगिता में 100 से ज्यादा टीमों के हिस्सा लेने की संभावना है। 8700 फीट की ऊंचाई पर घने जंगलों और पहाड़ों के बीच स्थित भिंडी थाच मैदान अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विशालता के लिए प्रसिद्ध है। यहां क्रिकेट खेलने का अनुभव खिलाडय़िों के लिए बेहद रोमांचक होता है।
यह मैदान कुल्लू के ढालपुर मैदान से लगभग दोगुना बड़ा माना जाता है। इस टूर्नामेंट का आयोजन ग्राम पंचायत शिल्ही की खेलकूद एवं पर्यटन विकास समिति द्वारा शहीद सैनिक लगन चंद की स्मृति में किया जा रहा हैए जिन्होंने वर्ष 2020 में राजस्थान के बीकानेर में देश सेवा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए थे। उनकी याद में हर वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय बन चुका है। आयोजन समिति के अनुसार इस बार प्रतियोगिता में विजेता टीम को 175000 रुपए और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 88000 रुपए और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। सेमफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को भी 15000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एंट्री फीस 6600 रुपये रखी गई है। खिलाडिय़ों के व्यक्तिगत प्रदर्शन को सम्मान मिलेगा ।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714