मोहाली
मोहाली नगर निगम की वित्त और अनुबंध समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें शहर के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के दौरान, लगभग 10 करोड़ रुपए के अनुमान और 10 करोड़ रुपए के कार्य आदेशों को मंजूरी दी गई, जिससे मोहाली के कई क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के कार्यों के तेजी से शुरू होने की उम्मीद जगी है। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव सेक्टर 119 ग्रीन एन्क्लेव से बलोमाजरा गांव की पंचायत भूमि तक पाइपलाइन बिछाने से संबंधित था। इस परियोजना के तहत, लगभग 7 एकड़ क्षेत्र में पाइपलाइन का कार्य किया जाना है। इसके साथ हीए 500 क्षमता वाला एक पोर्टेबल सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के प्रस्ताव को भी यहां मंजूरी दी गई है। ठेकेदार इस प्लांट की स्थापना, कमीशनिंग और पांच साल तक इसका रखरखाव मेंटेनेंस भी करेगा। इस परियोजना का कुल अनुमानित बजट लगभग 3.61 करोड़ रुपए है। बैठक के दौरान इस कार्य के लिए विभिन्न कंपनियों द्वारा दिए गए टेंडरों पर भी चर्चा की गई।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
बैठक के बाद मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य मोहाली को एक सुविकसित और उन्नत शहर बनाना है। उन्होंने कहा कि निगम शहर के विभिन्न हिस्सों में सीवरेज, सडक़ों और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार योजनाएं बना रहा है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं को जल्द ही जमीनी स्तर पर शुरू किया जाएगा, ताकि लोगों को इनका लाभ जल्द से जल्द मिल सके। बैठक में समिति के सदस्यों और नगर निगम के अधिकारियों ने शहर के विकास से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि स्वीकृत कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।