15 गैस सिलेंडर जब्त, बवानीखेड़ा में खाद्य-अपूर्ति विभाग की टीम ने लिया एक्शन, दुकानदारों में हडक़ंप

बवानीखेड़ा क्षेत्र में खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीम ने अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे गैस सिलिंडरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 सिलिंडर जब्त किए। टीम में इंस्पेक्टर संजय कुमार और सब इंस्पेक्टर मनजीत सिंह शामिल रहे। जानकारी के अनुसार विभाग की टीम ने बवानीखेड़ा सहित गांव पुर, सिवा?ा, अलखपुरा और मिलकपुर में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान बवानीखेड़ा में कोई अवैध सिलिंडर नहीं मिला लेकिन गांवों में घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में किया जा रहा था जो नियमों के विरुद्ध है। टीम ने मौके से कुल 15 गैस सिलिंडर जब्त किए जिनमें 14 घरेलू और एक कॉमर्शियल सिलिंडर शामिल है। सभी सिलिंडरों को भवानी गैस एजेंसी में जमा करवा दिया गया है तथा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए होते हैं उनका व्यावसायिक कार्यों में प्रयोग कानूनन अपराध है। विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ स्थानों पर इनका गलत उपयोग हो रहा है जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।