पंजाब गेहूं की खरीद को तैयार; कंट्रोल रूम स्थापित, खरीद को 1896 मंडियां नोटिफाई

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने रबी सीजन 2026-27 के दौरान गेहूं की खरीद फरोख्त के लिए मंडियों में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न आने देने की बात पर जोर देते हुए बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य भर की मंडियों में किसानों, आढ़तियों और मजदूरों की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। रबी सीजन 2026-27 की शुरुआत पहली अप्रैल से हो गई है। इसके लिए मंडियों और खरीद केंद्रों में साफ -सफाई, बिजली, पीने योग्य पानी, बाथरूम, छाया आदि के पुख्ता प्रबंध किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड की ओर से गेहूं की सरकारी खरीद करवाने के लिए 1896 मंडियां नोटिफाई की गई हैं। इसके साथ ही सीजन के दौरान टेंपरेरी खरीद केंद्र घोषित करने की प्रक्रिया भी चल रही है, जिसके तहत अब तक 266 टेंपरेरी मंडियां घोषित की गई हैं।
चेयरमैन ने बताया कि गेहूं की खरीद के लिए राज्य को अप्रैल महीने के लिए 30973 करोड़ रुपए की कैश क्रेडिट लिमिट सीसीएल प्राप्त हुई है। वर्ष 2026-27 के दौरान गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है, जो कि पिछले वर्ष से 160 रुपए अधिक है। पिछले रबी सीजन में यह 2425 रुपए प्रति क्विंटल था। उन्होंने बताया कि सीजन के दौरान किसानों की सुविधा के लिए मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 0172.5101649 और 0172.5101704 पर संपर्क किया जा सकता है, ताकि समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि सीजन के दौरान उच्च अधिकारियों द्वारा मंडियों में जाकर चैकिंग की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि वे पूरी तनदेही के साथ गेहूं के खरीद कार्यों को सुचारू ढंग से चलाएंए ताकि किसान बिना किसी समस्या के खुशी- खुशी अपनी फसल बेचकर घर जा सकें। बरसट ने आढ़ती औरमजदूर भाईचारे से अपील की है कि वे मंडियों में फसल की खरीद फरोख्त के दौरान किसानों की सेवा के लिए आगे आएं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714