देश विदेश

आईएनएस तारागिरी और अरिदमन नेवी में शामिल, समुद्र में दोगुना हुई ताकत

आईएनएस तारागिरी और आईएनएस अरिदमन शुक्रवार को विशाखापट्टनम में इंडियन नेवी में शामिल हो गए। तारागिरी को मझगांव डॉक शिप बिल्डिंग लिमिटेड ने प्रोजेक्ट 17-ए के तहत तैयार किया है। वॉरशिप में ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल, एमएफस्टार (राडार), मीडियम रेंज सर्फेस टू एयर मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम लगा हुआ है। इसके अलावा यह 76 मिमी गन, 30 मिमी और 12.7 मिमी क्लोज-इन वेपन सिस्टम के साथ एंटी सबमरीन रॉकेट और टॉरपीडो से भी लैस है। आईएनएस तारागिरी को नौसेना में शामिल करने के मौके पर डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जब भी कोई संकट आता है, चाहे वह रेस्क्यू ऑपरेशन हो या मानवीय सहायता देना हो, हमारी नेवी हमेशा सबसे आगे रहती है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

आईएनएस तारागिरी की कमीशनिंग से हमारी नेवी की ताकत और बढ़ेगी। इसके साथ ही भारतीय नौसेना को अपनी तीसरी स्वदेशी परमाणु शक्ति वाली पनडुब्बी आईएनएस अरिदमन मिल गई है। यह अरिहंत श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी है, जिसे प्रोजेक्ट एटीवी के तहत विशाखापट्टनम में स्वदेशी रूप से तैयार किया गया है। इस कमीशनिंग से भारत की सामरिक समुद्री क्षमताओं में दोगुना वृद्धि हुई है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button