भारत की जासूसी कर रहा था चीन, रिपोर्ट में दावा, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गुजरात के ऊपर तैनात किए थे सेटेलाइट

नई दिल्ली
पिछले साल अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के हुए पहलगाम आंतकी हमले के बाद मई के शुरुआती हफ्ते में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष हुआ था, जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया था। भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए सैन्य कार्रवाई की थी और पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर वहां के कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। यह संघर्ष 10 मई तक चला था। इस दौरान पाकिस्तान की मदद न सिर्फ तुर्की ने की थी, बल्कि चीन ने भी उसे हथियार उपलब्ध कराए थे। अब एक नई जानकारी सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन पाकिस्तान की मदद करने और उसे खुफिया जानकारी देने के लिए अंतरिक्ष से भारतीय सैन्य ठिकानों, बंदरगाहों और ऊर्जा ठिकानों की जासूसी कर रहा था।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इसके लिए चालबाज चीन ने गुजरात तट के ऊपर तीन सैटेलाइट्स तैनात कर रखे थे। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच जमीनी और हवाई संघर्ष जम्मू-कश्मीर और पंजाब के मोर्चों पर केंद्रित था। रिपोर्ट में बंगलुरु स्थित स्पेस सर्विलांस कंपनी दिगंतरा के चौंकाने वाले तथ्यों के आधार पर विश्लेषण में कहा गया है कि 10 और 11 मई 2025 को चीन के तीन प्रमुख सर्विलांस सैटेलाइट्स निंग्शिया-14 , गाओफेन-11 और याओगान-30 गुजरात तटरेखा के सैन्य और नागरिक ठिकानों पर लगातार फोकस बनाए हुए थे। ये उपग्रह इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल पकडऩे, हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरें लेने और सैन्य व समुद्री गतिविधियों की खुफिया जानकारी जुटाने में सक्षम हैं।
सर्विलांस रेंज में थे भुज और नलिया एयरबेस
ये सेटेलाइट्स गुजरात के भुज, नलिया और जामनगर जैसे इलाकों की निगरानी कर रहे थे। उनके निशाने पर अग्रिम वायुसेना अड्डे, नौसैनिक प्रतिष्ठान और जामनगर जैसे ऊर्जा ठिकाने थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित भारतीय वायुसेना के रणनीतिक भुज और नलिया एयरबेस इन उपग्रहों की सीधी सर्विलांस रेंज में थे।