देश विदेश

ईरान युद्ध के बीच भारत का मददगार बना आर्मेनिया, अब एस जयशंकर ने जताया आभार

नई दिल्ली

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत की मदद के लिए एक छोटा सा देश सामने आया है। आर्मेनिया की सेना ने भारतीय मछुआरों को शनिवार को ईरान से आर्मेनिया होते हुए भारत लाने में सहायता की है। अब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान का धन्यवाद किया है। बता दें तमिलनाडु के सैकड़ों मछुआरे ईरान में फंसे हैं, जिन्हें भारत सरकार जल्द से जल्द निकालने की कोशिश में लगी है। भारत सरकार ने मछुआरों के परिवारों को भरोसा देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सभी मछुआरों का रेस्क्यू किया जाएगा। इस बीच कई देश भारत की मदद के लिए आगे आ रहे हैं, जो कि राहत की बात है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि भारतीय मछुआरों को शनिवार को ईरान से आर्मेनिया होते हुए भारत लाने में सहायता करने के लिए विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान और आर्मेनिया सरकार को धन्यवाद किया है। बता दें कि तमिलनाडु के 600 से अधिक मछुआरे ईरान में फंसे हुए हैं। इनमें अधिकतर तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हैं, जबकि कुछ थूथुकडी, तिरुनेलवेली और रामनाथपुरम जैसे जिला से हैं। भारत के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, 717 छात्रों सहित 1,043 भारतीय नागरिकों को ईरान से भारत वापस लाया गया है और भी लोगों को निकालने की प्रक्रिया चल रही है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button