अमरीका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ने स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख को मानद डॉक्टरेट से नवाजा

चंडीगढ़
गोवा में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान अमेरिका की प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय फ्रैंकफोर्ड इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने भारतीय संगीत उद्योग की जानी-मानी कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख को संगीत और मनोरंजन क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ऑनरेरी डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। यह सम्मान समारोह भारत के गोवा शहर में आयोजित किया गया, जिसमें संगीत और मनोरंजन जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने कहा कि दिनेश औलख ने पंजाबी संगीत उद्योग को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उनके नेतृत्व में स्पीड रिकॉर्ड्स ने अनेक प्रसिद्ध कलाकारों को मंच प्रदान किया और कई हिट गाने तथा एल्बम दुनिया भर में लोकप्रिय हुए। समारोह में बोलते हुए दिनेश औलख ने इस सम्मान के लिए विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरी टीम और उन कलाकारों का है जिन्होंने वर्षों से स्पीड रिकॉर्ड्स के साथ मिलकर संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी वे भारतीय संगीत और मनोरंजन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए लगातार काम करते रहेंगे। यह सम्मान उनके लंबे अनुभव और समर्पण की सराहना का प्रतीक माना जा रहा है।