ईरान जंग का आज निर्णायक अंजाम, ट्रंप ने दी धमकी, बोले, ईरान में आज खत्म होगी पूरी सभ्यता

अमरीका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के 39वें दिन अमरीका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की पूरी सभ्यता खत्म करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अब एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा ही होगा। हालांकि, अब वहां सत्ता पूरी तरह बदल चुकी है, जहां अलग, ज्यादा समझदार और कम कट्टर सोच वाले लोग मौजूद हैं। कौन जानता है कि शायद कुछ बहुत शानदार और क्रांतिकारी हो सकता हो। ट्रंप ने दावा किया कि हम दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम पल के गवाह बनेंगे। 47 सालों की ज्यादती, भ्रष्टाचार और मौत का सिलसिला आखिरकार खत्म हो जाएगा। ईश्वर ईरान के लोगों की रक्षा करे। दरअसल ट्रंप ने ईरान को समझौते ही शर्तें मानने और होर्मुज स्टे्रट खोलने के लिए मंगलवार रात आठ बजे (वॉशिंगटन समय) तक की डेडलाइन दी थी। यह डेडलाइन भारत में बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे तक होती है।
टं्रप ने कहा कि इसके बाद चार घंटे में ईरान में एक पूरी सभ्यता को नष्ट कर दिया जाएगा। उधर, टं्रप की डेडलाइन खत्म होने से पहले ही मंगलवार को अमरीका और इजरायल ने ईरान में कई जगहों पर हमला किया। सबसे बड़ा हमला खार्ग आइलैंड पर हुआ, जहां ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाया गया। ईरान का करीब 80 से 90 फीसदी कच्चा तेल यहीं से एक्सपोर्ट होता है। ईरान के पश्चिमी हिस्से में स्थित खोर्रमाबाद एयरपोर्ट पर भी हवाई हमला किए जाने की खबर है। ईरान के कराज शहर में अमरीकी हमले से ट्रांसमिशन लाइनों को नुकसान पहुंचा है, जिस वजह से शहर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ईरान के शाहरियार शहर में आवासीय बिल्डिंग पर हुए हमले में नौ लोग मारे गए और पंद्रह घायल हुए। इजराइली एयर फोर्स ने मंगलवार को ईरान में करीब 10 अहम रेल लाइनों और पुलों पर हमला किया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कशान के पास रेलवे पुल पर हमले में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम ईरान में तबरीज-जंजान हाईवे के पुल पर भी हमला किया गया। इन हमलों के चलते ईरान के मशहद शहर में रेलवे सेवाएं रोक दी गई हैं। दरअसल, इजरायल ने इससे पहले ईरान में लोगों को ट्रेन से सफर न करने की चेतावनी जारी की थी। इसमें कहा गया है कि अगले 12 घंटे तक ट्रेन का इस्तेमाल न करें और रेल की पटरियों से भी दूर रहें। इजरायल का कहना है कि ईरान के रेलवे नेटवर्क का रिवोल्यूशनरी गार्ड के सैन्य अभियानों में इस्तेमाल हो रहा है, जिसके जरिए देशभर में हथियारों की आवाजाही की जा रही है। विश्लेषकों का मानना है कि इजरायल इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर अपने हमलों को जायज ठहराने की कोशिश कर रहा है, ताकि अलग-अलग देशों में इसे समर्थन मिल सके।
उधर, अमरीका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए यूएई के शारजाह में हमला किया। उधर, ईरानी सभ्यता खत्म करने की ट्रंप की धमकी पर साउथ अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने जवाब दिया है। ईरान ने कहा कि अमरीका और उसके सहयोगियों को ईरान की प्राचीन सभ्यता की तरफ से ऐसा जवाब मिलेगा, जिसे कभी भूल नहीं पाएंगे। अमरीका के साथ बातचीत के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। तेहरान टाइम्स के मुताबिक, अब न तो सीधे और न ही परोक्ष (बैकचैनल) तरीके से कोई संपर्क हो रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच किसी भी तरह के संदेशों का आदान-प्रदान भी रोक दिया गया है। हालांकि इससे पहले पाकिस्तान के हवाले से खबर थी कि बातचीत के लिए ईरान थोड़ा लचीला रुख अपना रहा है। इसी बीच, अमरीका और इजरायल के हमले से बौखलाई ईरानी सेना ने अमरीका और उसके सहयोगी देशों को सीधे शब्दों में चेतावनी दी है। ईरान ने कहा है कि वह अब अमरीका के करीबियों के गैस और तेल ठिकानों को निशाना बनाएगा और पूरे क्षेत्र में ईंधन की सप्लाई को सालों के लिए ठप कर देगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714