डेराबस्सी में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, नौ चोरी के मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

डेराबस्सी
वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से डेराबस्सी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 9 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। इस कार्रवाई को क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह के खिलाफ अहम कदम माना जा रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अक्षय खान निवासी शेखपुर कलां, डेराबस्सी और राजू निवासी गली नंबर-9, गुलाबगढ़ रोडए डेराबस्सी के रूप में हुई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और अब चोरी के वाहनों को खरीदने वाले लोगों की पहचान भी की जा रही है। जिला मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार और डीजीपी पंजाब द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध जंग अभियान के तहत पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी अभियान के अंतर्गत डेराबस्सी पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
एसएसपी ने बताया कि जीरकपुर डेराबस्सी तथा आसपास के हरियाणा क्षेत्र में लगातार वाहन चोरी की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसके बाद एसपी देहाती मनप्रीत सिंह और एसपी डेराबस्सी बिक्रमजीत सिंह बराड़ के दिशा-निर्देशों में एक विशेष टीम का गठन किया गया।