पंजाब

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 20 कैडेट एनडीए मेरिट सूची में शामिल

चंडीगढ़, 10 अप्रैल:

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट ने अपने शानदार ट्रैक रिकॉर्ड में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ते हुए 20 कैडेटों को सफलता दिलाई है। इन कैडेटों ने सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (एस एस बी) इंटरव्यू सफलतापूर्वक पास कर लिया है और जून 2026 में शुरू होने वाले प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस अकादमी (एन डी ए )-156 कोर्स की अंतिम मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मोहाली के कैडेट अभिश ने ऑल इंडिया स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया, जबकि मलेरकोटला के कैडेट गुरकरनजीत सिंह ने 12वां स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, संस्थान के कुल पांच कैडेटों ने राष्ट्रीय मेरिट सूची के शीर्ष 100 में अपनी जगह बनाई है। चयनित कैडेट अब नेशनल डिफेंस अकादमी, खड़कवासला से अपने जॉइनिंग लेटर का इंतजार कर रहे हैं।

पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने इस उपलब्धि को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में पंजाब के बढ़ते प्रभाव का प्रतीक बताया। उन्होंने कैडेटों की सराहना करते हुए कहा कि ये युवा पंजाब का गौरव हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और संस्थान द्वारा दी गई उत्कृष्ट प्रशिक्षण ने पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने सभी कैडेटों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

महाराजा रणजीत सिंह एएफपीआई के निदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अजय एच. चौहान, वीएसएम ने भी कैडेटों के प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम संस्थान की फैकल्टी की प्रतिबद्धता और कैडेटों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है, जो भारतीय सशस्त्र बलों के लिए उत्कृष्ट अधिकारियों को तैयार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button