देश विदेशराजनीति

यूपी SIR की फाइनल लिस्ट में 2.04 करोड़ नाम कटे, प्रदेश में 13 फीसदी घटकर 13.39 करोड़ रह गए मतदाता

उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की फाइनल लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी। यूपी में वोटर्स की संख्या 13 फीसदी घटकर 13.39 करोड़ रह गई है। फाइनल लिस्ट से 2.04 करोड़ नाम कटे हैं। 84 लाख नए नामों को जोड़ा गया है। एसआईआर से पहले अक्तूबर 2025 में यूपी में कुल 15.44 करोड़ वोटर्स थे। पहली ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद यह आंकड़ा 12.55 करोड़ हो गया था। इसमें 2.89 करोड़ लोगों के नाम कटे थे। पहले ड्राफ्ट लिस्ट से जो नाम कटे थे, उसमें 84 लाख नामों को लिस्ट में जोड़ा गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि लखनऊ में सबसे ज्यादा 9.14 लाख मतदाता कम हुए हैं। प्रयागराज में 8.26 लाख, कानपुर नगर में 6.87 लाख, आगरा में 6.37 लाख और गाजियाबाद में 5.74 लाख मतदाता कम हुए हैं। प्रतिशत के लिहाज से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की कैंट विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 34.18 फीसदी वोटर कम हुए हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button