विश्व विजेताओं को 81.83 करोड़ रुपए देगी आईसीसी, Women’s T20 World Cup की प्राइज मनी का ऐलान

आईसीसी ने महिला टी-20 विश्व कप 2026 की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी $8,764,615 यानी करीब 81 करोड़ 83 लाख रुपए होगी। 2024 में हुए पिछले महीने टी-20 विश्व कप से यह 10 प्रतिशत ज्यादा है। चैंपियन बनने वाली टीम को $2,340,000 यानी करोब 21 करोड़ 84 लाख रुपए मिलेंगे। आईपीएल की विजेता टीम को बीसीसीआई 20 करोड़ रुपए देती है। आईसीसी फाइनल में हारने वाली टीम को $1,170,000 देगी। यह भारतीय रुपए में करीब 11 करोड़ होता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को $675,000 मिलेंगे, जबकि ग्रुप मैच में हर जीत पर टीमों को $31,154 मिलेंगे। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीम को कम से कम 247,500 डालर यानी 2 करोड़ 31 लाख रुपए का सुनिश्चित पुरस्कार मिलेगा।
टूर्नामेंट 12 जून से
महिला टी-20 विश्व कप में पहली बार 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। अभी तक इसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही थीं। 12 जून को इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। इंग्लैंड और वेल्स के पास इस बार मेजबानी है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।