यूथ लाइफ

नीट यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, इस दिन होगा एग्जाम, ऐसे करें डाउनलोड

नई दिल्ली

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए महत्त्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। अब परीक्षार्थी यह जान सकते हैं कि उन्हें परीक्षा देने के लिए किस शहर में जाना होगा। यह स्लिप छात्रों को उनके यात्रा और ठहरने की योजना पहले से बनाने में मदद करती है, ताकि परीक्षा के दिन उन्हें किसी भी तरह की हड़बड़ी का सामना न करना पड़े। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। अकसर छात्र सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड के बीच कन्फयूज हो जाते हैं। यह स्पष्ट करना जरूरी है कि सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। यह केवल एक पूर्व-सूचना है जो छात्र को उसके आवंटित परीक्षा शहर के बारे में जानकारी देती है। असली एडमिट कार्ड, जिसमें परीक्षा केंद्र का नाम, रोल नंबर और दिशा-निर्देश होंगे, उसे परीक्षा से कुछ दिन पहले अलग से जारी किया जाएगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस साल नीट यूजी परीक्षा का आयोजन तीन मई 2026 को होने जा रहा है। मेडिकल की लगभग एक लाख से अधिक एमबीबीएस सीटों, बीडीएस, आयुष कोर्सेज और नर्सिंग सीटों के लिए इस बार रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने आवेदन किया है। देशभर के 500 से अधिक शहरों और विदेशों के कुछ केंद्रों पर यह परीक्षा पेन-एंड-पेपर (ऑफलाइन) मोड में आयोजित की जाएगी। यदि किसी छात्र को अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड करने में समस्या आ रही है या आवंटित शहर को लेकर कोई गंभीर तकनीकी गलती दिखती है, तो वे तुरंत एनटीए के हेल्पलाइन नंबर या ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। एनटीए ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी भी अफवाह से बचें।

ऐसे करें डाउनलोड

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

अपनी सिटी स्लिप देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर नीट यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें। अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। सुरक्षा पिन भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button