आज की ख़बरदेश विदेश

11 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, नीले ड्रम में छिपाया शव, आरोपी फरार

मेरठ के सौरभ हत्याकांड से सुर्खियों में आया नीला ड्रम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब 11 साल के मासूम की हत्या के बाद शव को नीले ड्रम में छिपाने का मामला सामने आया है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र का है। यहां बैंक कॉलोनी में एक किराए के मकान में 11 साल के मासूम सूरज की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारे में क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए मासूम का गला काट दिया और पहचान छिपाने के लिए शव को घर में ही रखे एक नीले रंग के प्लास्टिक के ड्रम में भरकर ऊपर से कपड़े ठूंस दिए।

घटना का खुलास उस समय हुआ जब बच्चे की मां और बहन काम से घर लौटीं और काफी तलाश करने के बाद भी बच्चा कहीं नहीं मिला। घर का ताला बंद होने और अंदर कूलर चलने की आवाज आने पर परिजनों को किसी अनहोनी का शक हुआ। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में जब ताला तोड़ा गया तो भीतर का नजारा देखकर हर कोई सन रह गया। घर की दीवारों और तकिए पर खून के छींटे बिखरे हुए थे और ड्रम से बहते खून ने मौत की दास्तान बयां कर दी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button