देश विदेश

सडक़ों पर खड़े गेहूं से भरे ट्रैक्टर, कैथल में फसल खरीद न होने से किसानों को पेश आ रही दिक्कतें

कैथल-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर गांव सोलुमजारा स्थित आदानी साइलो में गेहूं खरीद व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह पटरी से उतरी हुई नजर आ रही है। साइलो के दोनों ओर करीब 2-2 किलोमीटर लंबी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें लगी हुई हैं, जिसके चलते किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए 30 से 40 घंटे तक का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि किसान दिन-रात सडक़ पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली में रहकर अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी के बीच दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं रात के समय मच्छरों का प्रकोप उनकी मुश्किलों को और बढ़ा देता है। पीने के पानी, शौचालय और छांव जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में किसानों को बेहद कठिन हालात में समय बिताना पड़ रहा है।

किसान पवन, बलजीत, सुरेश सहित अन्य किसानों ने बताया कि पहले वे अपनी फसल को सीधे मंडी में लाते थे, जहां उसी दिन बिक्री हो जाती थी। लेकिन अब साइलो में अव्यवस्था के चलते फसल बेचना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया है। ट्रैक्टर-ट्रालियां कई-कई दिन तक लाइन में खड़ी रहने के कारण मजदूरी और किराये का खर्च दोगुना-तिगुना हो गया है। कई किसान मजबूरी में ट्रकों के जरिए गेहूं ला रहे हैं, जिससे लागत और बढ़ गई है। आदानी साइलो के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार अब ढांड की ओर बढ़ते हुए पंचमुखी चौक से भी आगे तक पहुंच चुकी है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button