चंडीगढ़, 23 अप्रैल:
पंजाब के रक्षा सेवा कल्याण मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज रक्षा सेवा कल्याण विभाग के अधिकारियों को पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से संबंधित सभी लंबित मामलों की एक विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश दिए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्री भगत ने जोर देकर कहा कि लंबित मामलों के त्वरित, अधिक कुशल और पूरी पारदर्शिता के साथ निपटारे को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक मामले की स्थिति के बारे में सूची में स्पष्ट और सही ढंग से जानकारी दर्ज की जाए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और इस दिशा में सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है।
कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि विभाग में खाली पदों पर भर्ती और बजट से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले बहादुर जवानों के प्रति पूरा सम्मान रखती है