हरियाणा

नशा तस्करों के ठिकानों पर छापामारी, पुलिस ने 450 लीटर लाहण-45 बोतल शराब की जब्त, दो अरेस्ट

कैथल

नशा व शराब तस्करों की धरपकड़ व अन्य अपराधीक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देसानुसार कैथल पुलिस लगातार प्रयासरत है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार की सुबह सभी क्राइम युनीट द्वारा चौकी व थानों की संयुक्त टीमों के साथ मिलकर सैंसी बस्ती कलायत, सैंसी बस्ती कैथल, खरका, फरल व कांगथली में संदिग्ध नशा व शराब तस्करों के घर व अन्य ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान घरों की जांच सहित अन्य जगह की छानबीन की गई कि कहीं किसी जगह कोई मादक पदार्थ छिपा रखा हो या कोई नशा बेचने वाला या आपराधिक कार्य करने वाला गैर कानूनी तरीके से न रहता हो।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

अभियान दौरान एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार व एसएचओ सीवन इंस्पेक्टर रमेश चंद्र की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा गांव कांगथली खेत से महिला आरोपी पोली देवी निवासी कांगथली को काबू किया गया। जिसके कब्जे से करीब 400 लीटर लाहण तथा 45 बोतल हथकढी शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में एसडीयू प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार व एसएचओ कलायत एसआई सुभाष की अगुवाई में सैंसी बस्ती कलायत से आरोपी सुरेंद्र को काबू किया गया। इसके कब्जे से 50 लीटर लाहण बरामद हुआ।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button