हरियाणा

पंजाबी वेलफेयर सभा ने आयोजित की आम सभा की बैठक

कुरुक्षेत्र, 30 सितंबर। गत दिवस कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पंजाबी वेलफेयर सभा की आम सभा की बैठक आज दोपहर 3 बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नॉन-टीचिंग क्लब में प्रधान रूपेश खन्ना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें  बड़ी संख्या में सभा के  सदस्यों नें भाग लिया । बैठक में पंजाबी सभा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा कई प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
इस अवसर पर हाल ही में पदोन्नत हुए पंजाबी सभा के आठ सदस्यों को सम्मानित किया गया। सभा की ओर से सभी पदोन्नत सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए तथा उनकी पदोन्नति पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
बैठक में पंजाबी सभा के वार्षिक सदस्यता शुल्क में वृद्धि करने के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा कर पारित किया गया। इसके अतिरिक्त, सदस्यों एवं उनके परिवारों के बीच आपसी मेल-जोल और सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकट भविष्य में  सभा  द्वारा फैमिली फंक्शन आयोजित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की गई।
बैठक में पंजाबी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा सभा की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने संबंधी विषयों पर भी चर्चा की गई। सदस्यों ने भविष्य में भी पंजाबी सभा के माध्यम से विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की। अंत में प्रधान रूपेश खन्ना तथा महासचिव मोहित शारदा ने सभा की बैठक में आए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।    इस बैठक में चेयरमैन मुनीष खुराना,उपप्रधान सुनीता धमीजा, सहसचिव नवीन छिब्बर, कैशियर साहिल तनेजा , प्रेस सचिव अनुज कामरा , सीमा हमबिरिया, नीलम, ममता हंस, रेखा, नीलम दुआ, रजनी चोपड़ा, ममता,सरोज ,अशोक खुराना, डॉ० आशीष  अनेजा , मनदीप शर्मा , शैलेंद्र धवन , धर्मेंद्र छाबड़ा, राकेश ढींगरा, नीरज शर्मा , राजीव आहूजा , दिनेश सुखीजा , नितिन गिरधर, राहुल मेहता, संदीप अनेजा , अंश मरवाहा, गौरव आदि उपस्थित थे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button