नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल निर्माता ओबेन इलेक्ट्रिक ने गुरुवार को घरेलू अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) आधारित बिल्कुल नयी रोर ईवीओ मोटरसाइकिल को बाजार में पेश किया। कंपनी ने बताया है कि यह जून से कंपनी के शोरूम पर उपलब्ध होगी और पहले 10 हजार ग्राहकों के लिए एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपए और उसके बाद 1,24,999 रुपए होगी। ग्राहक 777 रुपए देकर बुकिंग करा सकते हैं। इसमें एक नया एआई राइड मोड भी दिया गया है जो 15 फीसदी अधिक रेंज देता है। यह मोटरसाइकिल शून्य से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार महज तीन सेकेंड में हासिल कर सकती है। इसकी अधिकतम गति 110 किमी प्रति घंटा है। यह डेढ़ घंटे में 80 प्रतिशत चार्ज होती है।
कंपनी ने बताया कि इसे इस सोच के साथ बनाया गया है कि राइडर को रोमांच और जरूरत के बीच समझौता न करना पड़े। इसका आक्रामक स्ट्रीटफाइटर डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और ध्यानपूर्वक जोड़े गये फीचर्स इसे चलाने में मजेदार और रोज़ाना इस्तेमाल के लिए बेहद आसान बनाते हैं। रोर ईवीओ ओबेन की खासियत 3.4 किलो वाट आवर हाई-परफॉर्मेंस एलएफपी बैटरी है, जिसे भारतीय परिस्थितियों के लिए इंजीनियर किया गया है। पारंपरिक लिथियम-आयन बैटरी की तुलना में यह 50 प्रतिशत अधिक हीट रेजिस्टेंस और दो गुना अधिक लाइफ-साइकिल देती है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714