आज की ख़बरपंजाब

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

चंडीगढ़, 19 नवंबर:

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में बागवानी क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी प्रतिबद्धता के तहत बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। यह जानकारी बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने आज यहां विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान विभिन्न विभागीय गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए दी।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) द्वारा बागवानी विकास अधिकारियों के पदों का परिणाम पहले ही घोषित किया जा चुका है और भर्ती से संबंधित आवश्यक अगली औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विभाग में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध होने से किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी और बागवानों को समय पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकेंगी।

मंत्री ने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और इसे तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि भर्ती से संबंधित लंबित प्रक्रियाओं को बिना किसी देरी के पूरा किया जाए, ताकि चयनित उम्मीदवारों को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र जारी किए जा सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पहले बैठक के दौरान अतिरिक्त सचिव बागवानी लतीफ अहमद और निदेशक बागवानी मनीष कुमार ने कैबिनेट मंत्री को विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों, जारी विकास कार्यों और अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी दी।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मंत्री श्री भगत ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि किसानों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा जाए और उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी देने के साथ-साथ इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ सुनिश्चित किया जाए।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button