यूथ लाइफहिमाचल

12th Result: आज 11 बजे आएगा जमा दो का रिजल्ट, जानिए कब आएगा दसवीं का परिणाम

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के जमा दो कक्षा के 81 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों को सोमवार को 11 बजे परीक्षा परिणाम मिल जाएगा। इतना ही नहीं परीक्षार्थियों को रिजल्ट के साथ-साथ ही प्रोविजनल मार्कलिस्ट भी डिजिलॉकर में उपलब्ध करवा दी जाएगी। जमा दो के आट्र्स, कॉमर्स व साइंस तीनों ही स्ट्रीम के परिणाम एक साथ जारी किए जाएंगे। वहीं, इस सप्ताह के अंत तक दसवीं के परिणाम भी बोर्ड की ओर से जारी कर दिए जाएंगे। बोर्ड के इस निर्णय से न केवल छात्रों, बल्कि अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है, क्योंकि इसी परिणाम पर उच्च शिक्षा और करियर की अगली डगर टिकी है। शिक्षा बोर्ड ने परिणाम घोषित करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

बोर्ड जमा दो कक्षा के सभी संकाय (आट्र्स, कॉमर्स, साइंस) का रिजल्ट एक साथ घोषित करने जा रहा है। इस बार 81 हज़ार 411 छात्रों ने अपनी किस्मत आजमाई है। अधिकारियों के मुताबिक, परीक्षा परिणाम पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होगा। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर डालकर तुरंत स्कोरकार्ड देख सकेंगे। परिणाम समय पर आने से उन विद्यार्थियों को सबसे अधिक लाभ होगा, जो देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया और प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे नीट व जेईई) में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। उधर, बोर्ड अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने बताया कि जमा दो के सभी संकाय का रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिया जाएगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button