सीए का पूरा नाम चार्टर्ड अकाउंटेंट (Chartered Accountant) ãñÐ ICAI (The Institute Of Chartered Accountant Of India) के दिशानिर्देशों के अनुसार, किसी भी स्ट्रीम (Science, Commerce Arts) से 12वीं कक्षा पास कर चुका छात्र सीए कोर्स के लिए नामांकन कर सकता है। हालांकि, चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए छात्रों को ICAI द्वारा आयोजित तीनों स्तरों – CA Foundation, CA Intermediate और CA Final – की परीक्षा पास करनी होती है। इस कोर्स में आपको अकाउंटिंग, टैक्सेशन, ऑडिटिंग, कॉरपोरेट लॉ जैसे विषयों का गहन अध्ययन करना होता है। 12वीं के बाद आपको सबसे पहले CA Foundation Exam पास करना होता है। इसमें चार मुख्य विषय होते हैं। इसके बाद आप ष्ट्र ढ्ढठ्ठह्लद्गह्म्द्वद्गस्रद्बड्डह्लद्ग में प्रवेश करते हैं, जिसमें छह विषय होते हैं जो दो ग्रुप्स में बांटे गए हैं। अंत में, CA Final Exam को पास करना होता है जिसमें भी छह विषय होते हैं…
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर-नवंबर 2026 की चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के लिए सीए सेल्फ सर्विस पोर्टल (SSP) के माध्यम से अपने परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं, जो भी कैंडिडेट्स इन परीक्षाओं के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो वे यहां सीए परीक्षा का पूरा शेड्यूल, आवेदन की तिथियां और रजिस्ट्रेशन फॉर्म के बारे में विस्तार से जानकारी कर लें और आवेदन करने के स्टेप्स भी देख लें।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
सीए एग्जाम शेड्यूल
परीक्षा का नाम ग्रुप परीक्षा की तिथियां
सीए फाउंडेशन – दो, पांच, सात और नौ सितंबर
सीए इंटरमीडिएट ग्रुप I पहली, तीन और छह सितंबर
सीए इंटरमीडिएट ग्रुप II आठ, 10 और 12 सितंबर
सीए फाइनल ग्रुप I दो, चार और छह नवंबर
सीए फाइनल ग्रुप II नौ, 11 और 13 नवंबर
एग्जाम शेड्यूल में नहीं होगा बदलाव
ICAI ने यह भी बताया है कि एग्जाम शेड्यूल जारी होने के बाद उसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। यदि किसी परीक्षा तिथि को बाद में केंद्र या राज्य सरकार सार्वजनिक अवकाश घोषित करती है, तब भी निर्धारित परीक्षा उसी शेड्यूल के अनुसार आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार 19 जुलाई 2026 से पहले अपना परीक्षा आवेदन पूरा कर लें, जिससे विलंब शुल्क न देना पड़े।
आवेदन की अंतिम तिथि
ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार बिना लेट फीस के 19 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। लेट फीस के साथ आवेदन 22 जुलाई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। ICAI ने 23 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक आवेदन में सुधार (करेक्शन) के लिए एक विंडो भी खोलेगा। इसके दौरान उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर CA परीक्षा के माध्यम और अन्य डिटेल्स में बदलाव कर सकते हैं। संस्थान ने यह भी बताया है कि परीक्षा फॉर्म केवल ऑनलाइन मोड से ही लिए जाएंगे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
एप्लिकेशन फीस
परीक्षा आवेदन फीस (रुपए)
सीए फाउंडेशन 1,500
सीए इंटरमीडिएट (सिंगल ग्रुप) 1,500
सीए इंटरमीडिएट (दोनों ग्रुप) 2,700
सीए फाइनल (सिंगल ग्रुप) 1,800
सीए फाइनल (दोनों ग्रुप) 3,300
समयसारिणी पर जरूर ध्यान दें
सीए की परीक्षाओं में कैंडिडेट्स को परीक्षा शुरू होने से पहले दोपहर 1:45 बजे से 15 मिनट का ज्यादा रीडिंग टाइम दिया जाएगा। इससे कैंडिडेट्स प्रश्नपत्र को अच्छी तरह पढ़ सकें। हालांकि, यह सुविधा सीए फाउंडेशन के पेपर तीन और पेपर चार और पोस्ट-क्वालिफिकेशन परीक्षाओं के लिए उपलब्ध नहीं होगी।