चंडीगढ़
पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड हुई है। जानकारी अनुसार सेक्टर दो में अरोड़ा के आवास पर सुबह करीब 20 गाडिय़ों में टीम पहुंची है। बता दें मंत्री संजीव अरोड़ा पर महीने भर में ईडी की दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले उनके लुधियाना के ठिकानों पर दबिश हुई थी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
वहीं इस रेड पर भडक़े सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। सीएम ने एक्स पर लिखा-आज फिर बीजेपी की ईडी संजीव अरोड़ा के घर आई है। एक साल में यह तीसरी बार है जब बीजेपी की ईडी उनके घर आई है, और एक महीने में दूसरी बार। फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला। मैं मोदी जी से कहना चाहता हूँ कि पंजाब गुरुओं की धरती है; औरंगजेब भी इसे झुका नहीं पाया था। यह भगत सिंह की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया; इसलिए पंजाब मोदी की चालों के आगे कभी नहीं झुकेगा। पंजाब, ईडी और भाजपा के इस अनैतिक गठबंधन को खत्म कर देगा। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वीरवार को मोहाली और चंडीगढ़ में करीब 12 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे थे। मोहाली के छज्जू माजरा स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में सुबह आईटी कारोबारी नितिन के फ्लैट पर रेड की गई थी। नितिन को मुख्यमंत्री के ओएसडी का करीबी बताया जा रहा है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तब मुख्यमंत्री ने कहा था कि इन कार्रवाइयों से उनकी सरकार का कोई संबंध नहीं है।