खरड़
अगर आपने किसी अंजान को अपने घर में नौकरी पर रखा है, तो सावधान हो जाइए और तुरंत ही इसकी पुलिस वेरिफिकेशन करवा लें, अन्यथा आप किसी मुसीबत में पड़ सकते है। चंडीगढ़ से सटे खरड़ में एक नौकर द्वारा दिनदहाड़े लूट करने की वारदात सामने आई है। खरड़ की हाउसिंग सोसायटी में 5 दिन पहले काम पर रखे गए एक नौकर ने मालकिन को घर में अकेला पाकर उसपर बेरहमी से हमला किया और उसे अधमरी हालत में छोड़ घर मे रखा कैश, सोना-चांदी और हीरे के आभूषण लेकर फरार हो गया है। महिला के पति ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है और पत्नी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। यहां महिला उपचाराधीन है। पुलिस ने आरोपी नौकर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
महिला के पति इनाम साबिर सुपुत्र रफीक अहमद के अनुसार वो अपनी पत्नी शबनम के साथ पिछले कई वर्षों से मकान नम्बर 672 शिवालिक सिटी खरड़ में रह रहे हैं। उनका निज्जर चौक के पास शबनम आयुर्वेद नाम से क्लिनिक है। करीब 5-6 दिन पहले, हमने अपने घर में कुछ काम करने के लिए बिहार के रहने वाले हीरा लाल साहनी उर्फ हैरी नाम के एक नौकर को रखा था। 14 मई की सुबह करीब 06.30 बजे मैं हर दिन की तरह जिम जाने के लिए अपने घर से निकला था और मेरी पत्नी शबनम घर पर सो रही थी और नौकर हीरा लाल बताए गए किचन में काम कर रहा था।
जब मैं करीब 08.10 बजे जिम से लौटा तो घर में कोई नौकर नहीं था और पत्नी का बेडरूम अंदर से बंद था और अंदर से मेरी पत्नी के रोने की आवाज आ रही थी, मैंने अपनी पत्नी से ताला खोलने को कहा। जिसने कहा कि मैं उठने की हालत में नहीं हूं, तुम ताला तोड़कर अंदर आ जाओ। फिर मैंने अपने पड़ोसी की मदद से बेडरूम की कुंडी तोड़ी और अंदर गया तो मेरी पत्नी बाथरूम में खून से लथपथ पड़ी थी और खून बिस्तर और फर्श और बेडरूम में अन्य जगहों पर बिखरा हुआ था। जब मैंने अपनी पत्नी को संभाला तो उसके सिर और शरीर पर बहुत सारे निशान थे, जिसने मुझे बताया कि नौकर हीरालाल साहनी उर्फ हैरी ने उसे बेलन से पीट पीटकर घायल कर दिया है और घर में पड़ी नकदी, सोने-चांदी के गहने और मोबाइल फोन लेकर भाग गया है। फिर मैंने अपनी पत्नी को अपनी कार में बिठाया और इलाज के लिए मैक्स अस्पताल फेज 6 मोहाली लाया। जहां मेरी पत्नी का इलाज चल रहा है। जो फिलहाल बयान देने में असमर्थ है।