पंजाब

हैंड ग्रेनेड हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर ग्रेनेड फेंकने के मामले को सुलझाने का दावा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक और हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरजीत ङ्क्षसह बिल्ला निवासी गणेश नगर, रामा मंडी जालंधर, करणजीत ङ्क्षसह करण निवासी तरापुर अमृतसर और सतनाम निवासी गांव बोपराय अमृतसर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पिछले 27 अप्रैल को गुरदासपुर के गीता भवन रोड स्थित एक दुकान के पास एक ङ्क्षजदा हैंड ग्रेनेड मिला था। बम निरोधक दस्ते ने सफलतापूर्वक उसे निष्क्रिय कर सुरक्षित कब्जे में लिया था। मामले की गहन जांच के बाद पुलिस ने उन आरोपियों की पहचान कर ली, जिन्होंने दुकान के पास ग्रेनेड फेंका था। जांच के दौरान आरोपी अमरजीत ङ्क्षसह बिल्ला के घर से एक और हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहे थे और उन्हें उसी हैंडलर से दो हैंड ग्रेनेड मिले थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य ने बताया, कि घटना के तुरंत बाद कई पुलिस टीमें गठित की गई थीं। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और खुफिया जानकारी की मदद से यह पता चल, कि पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने अशोका चिप्स के पास ग्रेनेड फेंका था। उन्होंने कहा कि लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब विदेशी हैंडलरों और स्थानीय नेटवर्क की कड़यिों को जोडऩे के लिए आगे की जांच कर रही है। इस संबंध में थाना सिटी गुरदासपुर में 27 अप्रैल को विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं चार और पांच के तहत मामला दर्ज किया गया था। बाद में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की संबंधित धाराएं भी जोड़ी गईं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button