हिमाचल पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए सभी तैयारियां पूरी

हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने रविवार को बताया कि 26 मई से शुरू होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठौर ने जानकारी दी कि मतदान 26, 28 और 30 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतपत्र और मतपेटियों के माध्यम से कराया जाएगा।
पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव की अधिसूचना 29 अप्रैल 2026 को जारी की गई थी। चुनाव के तहत प्रधान के 3,754 पद, उप-प्रधान के 3,754 पद, ग्राम पंचायत सदस्यों के 21,654 पद, पंचायत समिति सदस्यों के 1,769 पद और जिला परिषद सदस्यों के 251 पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 86,204 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जांच के दौरान 742 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए, जबकि नाम वापसी के बाद 10,854 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।
राज्य भर में कुल 21,678 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 16,539 सामान्य, 3,554 संवेदनशील और 1,585 अति-संवेदनशील मतदान केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा हमीरपुर और कांगड़ा जिलों में तीन सहायक मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए 8,198 मतदान दल गठित किए गए हैं।
आयोग के अनुसार पहले चरण में 26 मई को 1293 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा और सभी मतदान दलों को उनके संबंधित केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है।