देश विदेश

महंगाई का झटका, LPG गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानें नई कीमत

नई दिल्ली। जून के पहले ही दिन लोगों को महंगाई का झटका लगा है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर भारी बढ़ोतरी की है। नई दरों के अनुसार दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपए महंगा होकर अब 3113.50 रुपए का हो गया है। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत बढ़कर 53.50 रुपए बढ़कर 3255.50 रुपए पहुंच गई है। हालांकि घरेलू इस्तेमाल के सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदालव नहीं हुआ है।

इसके अलावाल तेल विपणन कंपनियों ने छोटे व्यापारियों और नागरिकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलो के एफटीएल सिलेंडर की कीमतों में भी 11 रुपए की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में यह छोटा सिलेंडर अब 821.50 रुपए की नई कीमत पर मिलेगा। बता दें कि साल 2026 की शुरुआत से ही कमर्शियल सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

दिल्ली में जनवरी में 19 किलो के व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपए थी। फरवरी में 49 रुपए, मार्च में 115 रुपए, अप्रैल में 195.50 रुपए और मई में प्रति सिलेंडर कीमतों में चौंका देने वाली 993 रुपे की बढ़ोतरी की गई थी। लगातार बढ़ती कीमतों के बीच दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर 3113.50 रुपए का हो गया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button