पंजाब

श्रीआनंदपुर साहिब के 67 गांवों को पानी, कैबिनेट मंत्री बैंस, मंत्री हरदीप मुंडिया आज जनता को करेंगे समर्पित

-श्रीआनंदपुर साहिब, नंगल

पंजाब सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। श्रीआनंदपुर साहिब ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 67 गांवों के लिए नहर के पानी पर आधारित आधुनिक जल आपूर्ति योजना का उद्घाटन पहली जून को किया जाएगा। लगभग 43.46 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई इस योजना की क्षमता 13 एमएलडी है, जो इस क्षेत्र के ग्रामीण निवासियों के लिए पानी की कमी को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह योजना इस क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, कि कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया इस महत्वपूर्ण परियोजना को जनता को समर्पित करने के लिए विशेष रूप से पहली जून को नंगल पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसी योजनाएं गांवों के लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

कार्यकारी अभियंता हरजीतपाल सिंह ने बताया कि इस परियोजना को पंजाब के जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग द्वारा तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, कि कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के प्रयासों से ही यह परियोजना आज एक वास्तविकता बन पाई है। इस योजना के माध्यम से लंबे समय तक स्वच्छ पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे लोगों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार होगा। उद्घाटन समारोह नंगल में जवाहर मार्केट के पास स्थित जल उपचार संयंत्र में दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया और हरजोत सिंह बैंस मुख्यातिथि होंगे। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जन प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल होंगे। इस योजना के लागू होने से 67 गांवों के हजारों परिवारों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा और यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों की सामाजिक और आर्थिक प्रगति को एक नई दिशा देगा।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button