सूर्यवंशी ने जीते ऑरेंज कैप, MVP और इमर्जिंग प्लेयर पुरस्कार

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के एमवीपी और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार से नवाजा गया। इसके साथ ही वह एक ही सीजन में यह दोनों पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा 16 मुक़ाबलों में 776 रन बनाने के साथ ही ऑरेंज कैप भी उन्हें हासिल हुई।
रविवार रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। मुकाबले के बाद हुए पुरस्कार वितरण समारोह में वैभव सूर्यवंशी को इन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस टूर्नामेंट में सूर्यवंशी ने 237.30 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से बन बनाए। उन्होंने 72 छक्के लगाए और ऐसा करते हुए उन्होंने एक सीज़न में क्रिस गेल (59) के सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सूर्यवंशी के प्रदर्शन ने राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ़ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। न्यू चंडीगढ़ में खेले गए क्वालीफ़ायर-2 में उन्हें गुजरात टाइटंस के हाथों हार झेलनी पड़ी। ऑरेंज कैप की सूची में दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल थे जिन्होंने 732 रन बनाए, वहीं उनके सलामी जोड़ीदार साई सुदर्शन ने 722 रन के साथ सीजन समाप्त किया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे कगिसो रबाडा रहे जिन्होंने 17 मुक़ाबलों में 9.86 की इकॉनमी से सर्वाधिक 29 विकेट हासिल किए। भुवनेश्वर कुमार ने फ़ाइनल में गुजरात टाइटंस के ख़िलाफ़ दो विकेट हासिल कर पर्पल कैप हासिल कर लिया था, क्योंकि उनकी इकॉनमी रबाडा से बेहतर थी। हालांकि रबाडा दूसरी पारी में देवदत्त पड़िक्कल का विकेट लेकर भुवनेश्वर से आगे निकल गए।
भुवनेश्वर ने 16 मुक़ाबलों में 7.95 की इकॉनमी से 28 विकेट हासिल किए, जो कि एक सीज़न में किसी भारतीय गेंदबाज़ द्वारा लिए गए संयुक्त तौर पर दूसरे सर्वाधिक विकेट हैं। हर्षल पटेल ने 2021 में 32 विकेट हासिल किए थे जबकि मोहम्मद शमी ने 2023 में 28 विकेट लिए थे। रबाडा ने दूसरी बार पर्पल कैप जीता। वह दो पर्पल कैप जीतने वालों की श्रेणी में शामिल हो गए जिसमें ड्वेन ब्रावो, भुवनेश्वर और हर्षल मौजूद हैं।