प्रेम विवाह की कीमत: पत्नी के सामने पति की गोली मारकर हत्या, मां-भाई समेत सात पर मुकदमा

सहारनपुर। परिवार की इच्छा के विरुद्ध प्रेम विवाह करने वाले एक युवक की युवती के परिजनों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर युवती की मां, बहन, दो भाइयों, भांजे और मामा समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं, हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। पुलिस के अनुसार, शामली जिले के थाना बाबरी क्षेत्र के खेड़ी बैरागी गांव निवासी शिव कुमार (27) का अपने ही समुदाय की पड़ोसी युवती आकांक्षा (24) से प्रेम संबंध था। दोनों ने परिजनों की असहमति के बावजूद इसी वर्ष 27 फरवरी को घर से भागकर आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया था।
पुलिस उपाधीक्षक रूचि गुप्ता ने बताया कि विवाह के बाद से ही आकांक्षा के परिजन इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे और दंपति को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों मुजफ्फरनगर में आकांक्षा के मामा के यहां रह रहे थे। आकांक्षा ने पूर्व में पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की मांग भी की थी। मृतक के पिता सलेम चंद की ओर से थाना रामपुर मनिहारान में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आकांक्षा की मां बिमला, बहन मौसम, सगे भाई मंजीत और परमजीत, बहन के बेटे आदित्य राज, मामा करमवीर तथा एक अज्ञात व्यक्ति को नामजद किया गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714