Airtel ने हिमाचल समेत उत्तर भारत के इन राज्यों में लगाए 2,900 नए 5G टावर

नई दिल्ली। निजी दूरसंचार सेवा प्रदाता एयरटेल ने उत्तर भारत में 2,900 से अधिक नए 5जी टावर लगाने की बुधवार को घोषणा की, जिससे ग्राहकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसने पिछले 12 महीने में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ये नए 5जी टावर लगाए हैं। इस विस्तार से ग्राहकों को अधिक तेज गति, व्यापक कवरेज और बेहतर नेटवर्क अनुभव मिलेगा। कुल 77 जिलों में किए गए नेटवर्क विस्तार के माध्यम से अब 2.86 करोड़ से अधिक ग्राहकों को विश्वसनीय हाई-स्पीड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जा रही है। इनमें व्यस्त महानगरों और तेजी से विकसित हो रहे कस्बों से लेकर दूरस्थ ग्रामीण गांवों तक तक के ग्राहक शामिल हैं।
उपयोगकर्ता बिना किसी रुकावट के वीडियो स्ट्रीमिंग, तेज डाउनलोड, निर्बाध रिमोट वर्किंग एवं ऑनलाइन शिक्षा तथा भरोसेमंद डिजिटल भुगतान सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसका फायदा आम लोगों से लेकर छात्रों, सूक्ष्म उद्यम चलाने वालों, व्यवसायों और सरकारी संस्थानों को मिलेगा। भारती एयरटेल के ऊपरी उत्तर क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुपम अरोड़ा ने कहा, “ पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में डेटा की मांग तेजी से बढ़ रही है। हम अपने नेटवर्क को लगातार मजबूत बनाकर इस मांग से आगे बने हुए हैं। ये 2,900 से अधिक नए 5जी साइट्स 2.86 करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए तेज गति, व्यापक कवरेज और अधिक विश्वसनीय नेटवर्क अनुभव सुनिश्चित करेंगे।”
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714