आज की ख़बरहरियाणा

कर्मचारियों के तबादलों और छापेमारी पर उठे सवाल, कुलपति से मिलने की तैयारी

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के कर्मचारी नेताओं में आपसी तनाव लगातार बना हुआ है पूर्व प्रधान रामकुमार गुर्जर ने कहा कि पूर्व प्रधान मैडम रजवंत कौर व उनके सलाहकार कुंटिया के इतिहास व संविधान के बारे में कुछ नहीं जानते। वह स्वयं असंवैधानिक तरीके से प्रशासन की मदद से अपने समर्थकों के साथ कुंटिया कार्यालय में जबरदस्ती बैठी है और उनके द्वारा बार-बार यह स्टेटमेंट दे रहे हैं कि खाली पदों पर नए पदाधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा जबकि उनको पता है वह इस समय स्वयं प्रधान नहीं हैं।

800 से अधिक कर्मचारियों ने सर्व कर्मचारी संघ की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी को चुन दिया है, संविधान में स्पष्ट तौर पर ये लिखा है कि आम सभा पूर्ण रूप से संविधान में कोई भी फेरबदल या परिवर्तन करने के लिए सक्षम है, पूर्व प्रधान रामकुमार गुर्जर ने कहा कि कुलसचिव कर्मचारियों पर दबाव बनाने के लिए कर्मचारियों को निजी तौर पर टारगेट कर रहे हैं कुछ कर्मचारियों के ट्रांसफर किए जा रहे हैं उनके ऊपर छापेमारी की जा रही है। जबकि पूर्व प्रधान मैडम 4/06/2026 से आज तक लगभग 30-35 कर्मचारियों को लेकर कुंटिया कार्यालय में सुबह से शाम तक बैठी है और प्रशासन उनको सुरक्षा मुहैया करवा रहा है ना ही उनकी अनुपस्थिति मांगी जा रही है, न ही उनके कार्य की रिपोर्ट मांगी जा रही है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

पूर्व प्रधान ने प्रशासन से मांग की इन कर्मचारियों की जांच की जाए। इनकी सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जाए की ये कर्मचारी अन्य कर्मचारियों की तुलना में अपनी सीट पर कितने समय तक कार्य करते हैं। पूर्व प्रधान ने नवनियुक्त प्रधान नीलकंठ शर्मा से इस संदर्भ में मुलाकात कर कर्मचारियों के साथ हो रहे भेदभाव, व दबाव के बारे में विचार विमर्श किया। कि किस प्रकार कुलसचिव द्वारा कर्मचारियों पर दबाव बनाने के लिए छापेमारी की जा रही है। व बिना किसी शिकायत के कर्मचारियों की ट्रांसफर की जा रही है। नवनियुक्त प्रधान ने पूर्व प्रधान व उनके साथ आए कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि इस संदर्भ में जल्द से जल्द कुलपति महोदय से मिलकर कर्मचारियों के साथ हो रहे भेदभाव व अत्याचार के बारे में आवाज उठाएंगे व समाधान करवाएंगे। नवनियुक्त प्रधान नीलकंठ शर्मा ने कहा कि वह कर्मचारियों के साथ खड़े हैं और उनके ऊपर प्रशासन का कोई दबाव नहीं बनने दिया जाएगा।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button