पंजाब

जालंधर में फर्जी महिला अफसर पकड़ी, नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, जाली लैटर, लैपटॉप, फोन जब्त

जालंधर

पंजाब के जालंधर से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर पुलिस ने एक महिला को नौकरी का झांसा देकर लोगों के साथ ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है, कि शहर के जालंधर हाइट्स तीन में रहने वाली महिला पूजा ठाकुर खुद को बड़ी प्रशासनिक अधिकारी बताकर बेरोजगार युवाओं को डॉक्टर, पुलिस इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और एएसआई जैसे पदों पर नौकरियां दिलाने का झांसा देकर उनके साथ लाखों की ठगी करती थी। पुलिस ने महिला द्वारा ठगे लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी महिला पूजा को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना सदर के एसएचओ संजीव सूरी ने बताया, कि उन्हें एजीआई के डॉक्टर मनमहक से शिकायत मिली थी कि पूजा ने उन्हें गृह मंत्रालय में अपनी जान पहचान होने का झांसा दिया और उनके करीबियों को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा कर उनके साथ ठगी की।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

ठगी का शिकार पीडि़त की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पूजा ठाकुर खुद को आईएएस अधिकारी की खास बताती थी। पुलिस के मुताबिक महिला एएसआई की भर्ती के लिए तीन लाख रुपए कॉन्स्टेबल के लिए डेढ़ लाख, डॉक्टर के लिए डेढ़ लाख और नर्स के लिए एक लाख लेती थी। वहीं गिरफ़्तारी के दौरान पुलिस को महिला के फ्लैट से भारी मात्रा में फर्जी सरकारी नियुक्ति पत्र, विभिन्न सरकारी विभागों की जाली मोहरें, वरिष्ठ अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर, लेटर पैड, मोबाइल और लैपटॉप बरामद हुए हैं।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button