देश विदेश

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, यशवाड़ी मंदिर के सभा मंडप की छत गिरी, 5 श्रद्धालुओं की मौत, कई मलबे में दबे

महाराष्ट्र के परभणी जिले में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां मानवत तहसील स्थित प्रसिद्ध यशवाड़ी मारुति मंदिर परिसर के सामने बना सभा मंडप अचानक भरभराकर गिर पड़ा। जिस समय यह हादसा पेश आया उस समय भारी संख्या में श्रद्धालु वहां मौजूद थे। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मंडप के मलबे में दबने से 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि 30 से 40 लोगों के फंसे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और राहत बाचब दल मौके पर पहुंच गए हैं। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का कार्य जारी है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button