आर्थिक

जुलाई में ऑटो कंपनियों का दमदार प्रदर्शन, बना डाले बिक्री के नए रिकॉर्ड

नई दिल्ली। देश की दूसरी सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की घरेलू बिक्री जुलाई में 58 प्रतिशत बढ़कर 62,611 प्रतिशत पर पहुंच गई। कंपनी ने शनिवार को बताया कि उसने जुलाई में 1,149 यात्री वाहनों की निर्यात किया। इस प्रकार यात्री वाहनों की उसकी कुल बिक्री 63,760 इकाई रही। कंपनी ने जुलाई में घरेलू और वैश्विक बाजार में कुल 15,217 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे। यह पिछले साल जुलाई की तुलना में 114 प्रतिशत अधिक है। वाणिज्यक वाहन बनाने वाली टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री जुलाई में 28 फीसदी की वृद्धि के साथ 33,876 इकाई पर पहुंच गयी। कंपनी का निर्यात 128 प्रतिशत बढ़कर 5,765 करोड़ रुपए रहा। कुल बिक्री 39,641 इकाई पर रही जो 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाता है।

हुंडई, निसान, आयशर, किआ की बिक्री बढ़ी

मजबूत ग्राहक धारणा के बीच जुलाई में हुंडई मोटर इंडिया, किया इंडिया और निसान मोटर इंडिया ने यात्री वाहनों की बिक्री के अपने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। हुंडई मोटर इंडिया की निर्यात समेत कुल बिक्री जुलाई में 25 प्रतिशत बढ़कर 75,360 इकाई पर पहुंच गयी जो उसका मासिक बिक्री का नया रिकॉर्ड है। कंपनी ने शनिवार को बताया कि जुलाई में घरेलू बिक्री 23 प्रतिशत और निर्यात 31 प्रतिशत बढ़ा। घरेलू बाजार में उसने 54,210 वाहन और वैश्विक बाजार में 21,150 वाहन बेचे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button