कोई समझौता नहीं, जारी रहेगा संघर्ष, प्रदर्शनकारियों की दोटूक, आज बुलाए शटडाउन का समर्थन, कल शक्ति प्रदर्शन

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सरकार विरोधी प्रदर्शन लगातार जारी है। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने सरकार से समझौते की खबरों को खारिज किया है। जम्मू-कश्मीर ज्वॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) के नेताओं ने दोटूक कहा है कि उनकी सरकार के साथ किसी भी मुद्दे पर सहमति नहीं बनी है। जेएएसी ही पीओके में जारी विरोध प्रदर्शन की अगवाई कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने आने वाले दिनों में नए सिरे से विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। जेएएसी ने एक बयान में कहा कि सोशल मीडिया पर बातचीत के जरिए समझौते की जो अफवाहें फैल रही हैं, वे बेबुनियाद प्रोपेगैंडा हैं। उन्होंने माना कि पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ बातचीत जारी है, लेकिन अभी तक कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है।
जेएएसी ने कहा कि हमारा शांतिपूर्ण धरना और आंदोलन बिना किसी रुकावट के जारी है। उन्होंने कहा कि कोई भी फैसला सिर्फ कमेटी के मुख्य सदस्य ही औपचारिक रूप से घोषित करेंगे। संगठन ने समर्थकों से एकजुट रहने और 23 जुलाई के कार्यक्रमों की तैयारी करने को कहा। उन्होंने इस दिन को आंदोलन के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण दिन बताया। जेएएसी ने सेंट्रल अंजुमन ताजिरान मुजफ्फराबाद के 22 जुलाई को बुलाए गए शटडाउन का पूरा समर्थन किया है। यह शटडाउन संगठन के मुख्य सदस्य शौकत नवाज मीर की रिहाई की मांग के लिए बुलाया गया है, जो अभी भी हिरासत में हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714