आज की ख़बरपंजाब

भगवंत मान के कथित वीडियो मामले में फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करने के आरोपों में हुई गिरफ्तारियां बेहद गंभीर : विजय सांपला

जालंधर, 25 जून
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सांपला ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित वीडियो की फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट मामले में गुरुग्राम में दर्ज एफआईआर और हुई गिरफ्तारियों ने पंजाब सरकार तथा उसके प्रतिनिधियों द्वारा किए गए कई दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्री अकाल तख्त साहिब के हुकमनामे को झूठा साबित करने के लिए कथित रूप से पैसे और प्रभाव का इस्तेमाल कर मनगढ़ंत फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करवाने की साजिश का सामने आना अत्यंत गंभीर मामला है।

सांपला ने कहा कि यदि जांच में लगे आरोप सही साबित होते हैं, तो यह केवल कानून और जांच प्रक्रिया के साथ धोखाधड़ी नहीं होगी, बल्कि सिख कौम की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब की मर्यादा और सर्वोच्चता को ठेस पहुंचाने की एक सुनियोजित कोशिश भी मानी जाएगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब सिख कौम की सर्वोच्च और शाश्वत संस्था है तथा यहां से जारी होने वाले हुकमनामे समूची सिख कौम के लिए सम्माननीय और मान्य होते हैं। कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो, श्री अकाल तख्त साहिब की मर्यादा से ऊपर नहीं हो सकता।

विजय सांपला ने कहा कि सिंह साहिबानों के आदेशों की अनदेखी करके और श्री अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता को चुनौती देकर भगवंत मान ने अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल की है। सिख इतिहास इस बात का गवाह है कि जिन्होंने भी अहंकारवश श्री अकाल तख्त साहिब से टकराने की कोशिश की, उन्हें न पंथ में सम्मान मिला और न ही इतिहास ने उन्हें माफ किया।

उन्होंने कहा कि “विनाश काले विपरीत बुद्धि” की कहावत मौजूदा घटनाक्रम पर पूरी तरह लागू होती है। सत्ता के अहंकार में पंथिक भावनाओं, धार्मिक मर्यादाओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं को चुनौती देने वाली राजनीति का अंत निश्चित होता है। पंथ और पंजाब विरोधी सोच कभी भी लोगों का विश्वास हासिल नहीं कर सकती।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

सांपला ने कहा कि पंजाब की जनता और समूची सिख संगत जानना चाहती है कि आखिर ऐसी कौन-सी आवश्यकता आ गई थी कि एक धार्मिक और पंथिक मामले में फोरेंसिक रिपोर्टों को प्रभावित करने के आरोप सामने आ रहे हैं। इसलिए सच्चाई का सामने आना बेहद आवश्यक है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button