सना मलिक के बयान पर घमासान, मंत्री योगेश कदम बोले, धर्मग्रंथ के आधार पर नहीं बनते कानून

मुंबई
महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता विधेयक पर चल रही चर्चा के दौरान एनसीपी (अजित पवार गुट) की विधायक सना मलिक के पाकिस्तान वाले बयान पर घमासान मच गया है। गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने बहुविवाह और धार्मिक अधिकारों को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कोई भी कानून तैयार होते वक्त किसी धर्मग्रंथ के आधार पर फैसला नहीं लिया जाता। योगेश कदम ने सना मलिक को सीधे जवाब देते हुए कहा कि सना मलिक को मैं बताना चाहता हूं कि कोई भी कानून तैयार होते वक्त किसी भी धर्मग्रंथ के आधार पर फैसला नहीं लिया जाता।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उसके हिसाब से कानून तैयार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि समाज के किसी भी घटक पर जो अन्याय होता है, उसे न्याय दिलाने के लिए ये विधिमंडल है, न कि किसी धर्मग्रंथ को आधार बनाकर निर्णय लेने के लिए। केंद्र और राज्य में जो भी कानून बने हैं, वो किसी एक धर्म या समाज को नजर में रखकर नहीं बनाए गए हैं। समाज में जो अन्याय हो रहा है, उसे न्याय दिलाने के लिए कानून बनाया जाता है। दरअसल, सना ने यूसीसी विधेयक पर चर्चा के दौरान पाकिस्तान का जिक्र किए जाने पर आपत्ति जताई थी। सना ने सदन में अपना तर्क रखते हुए कहा कि यूसीसी बिल पर चर्चा के दौरान बेवजह पाक का संदर्भ दिया गया।