भारतीय नौसेना को मिला ‘अमिनी’, नई पनडुब्बी रोधी युद्धपोत से नौसेना की ताकत बढ़ी

नई दिल्ली-
स्वदेशी प्रौद्योगिकी से निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘अमिनी’ नौसेना के बेड़े में शामिल हो गया है। इससे नौसेना की पानी के भीतर छिपे खतरों का पता लगाने और उनसे निपटने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। नौसेना ने शुक्रवार को बताया कि अमिनी के निर्माण में 80 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है और इसे कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) ने बनाया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इसका डिजाइन भी जीआरएसई ने ही बनाया है। यह युद्धपोत पानी के भीतर छिपी पनडुब्बियों का पता लगाने और उनसे निपटने के लिए हल्के टॉरपीडो, स्वदेशी रॉकेट लॉन्चर और सोनार प्रणाली से लैस है। इसकी पानी के जेट से चलने वाले भारतीय नौसेना के सबसे बड़े युद्धपोतों में गिनती होती है। इससे नौसेना की पनडुब्बी रोधी क्षमता, तटीय निगरानी और समुद्र में बारूदी सुरंग बिछाने की क्षमता मजबूत होगी। ‘अमिनी’ का नाम लक्षद्वीप के अमिनी द्वीप के नाम पर रखा गया है। यह पहले नौसेना में शामिल रहे आईएनएस अमिनी का नया रूप है। पुराना आईएनएस अमिनी पेट्या-3 श्रेणी का पनडुब्बी रोधी युद्धपोत था, जिसे 2002 में नौसेना से हटा दिया गया था। इस युद्धपोत का नौसेना को सौंपा जाना स्वदेशी युद्धपोत निर्माण की दिशा में एक और उपलब्धि है।