हादसा देख रहे लोगों के साथ हादसा, 4 महिलाओं सहित 3 बच्चों को 18 टायरी ट्रॉले ने कुचला

एक भीषण सडक़ हादसे में गुरुवार रात सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। जानकारी के अनुसार झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के कोशांबी कॉलोनी के पास कल रात भीषण सडक़ हादसे में चार महिलाओं और तीन बच्चों समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार रात करीब 10:15 बजे एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे झाडिय़ों में गिर गया था। उसे बचाने के लिए आसपास के ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ युवक झाडिय़ों में फंसे स्कूटी सवार को निकालने की कोशिश कर रहे थे, जबकि महिलाएं और बच्चे सडक़ किनारे खड़े होकर घटनाक्रम देख रहे थे।
इसी दौरान तोरपा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा 18 टायरी ट्राला अनियंत्रित होकर वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। अचानक हुए हादसे में लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में स्थानीय निवासी बिरसा नायक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनकी पत्नी कसीला देवी, बेटी अंजलि कुमारी और एक वर्षीय नाती सौरभ नायक की भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान कसीला देवी, मान्दू देवी, अंजलि कुमारी, पाको देवी, तूती कुमारी, गोलू कुमार और मासूम सौरभ नायक के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को खूंटी सदर अस्पताल तथा तोरपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
घटना की जानकारी मिलने पर खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग देर रात अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की जानकारी ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रेलवे फाटक के पास स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लोग मदद के लिए पहुंचे थे। घटनास्थल पर तीखा मोड़ और अंधेरा होने के कारण ट्रेलर चालक सडक़ किनारे खड़े लोगों को देख नहीं पाया, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई। घायल बच्ची खतरे से बाहर है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए आज भेजे जा रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त करते हुए कहा कि खूंटी के कर्रा में हुए सडक़ हादसे में सात लोगों की मृत्यु की हृदयविदारक खबर से मन व्यथित है। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714