देश विदेश

NDA का फिर बढ़ सकता है कुनबा, इस दल से गठबंधन के मूड में BJP

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्यसभा में लगभग दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा छू चुका एनडीए, लोकसभा में भी इसके काफी करीब पहुंच चुका है। हाल के दिनों में तृणमूल कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना में टूट के बाद ऐसी स्थिति बनी है। भाजपा के लिए अब पंजाब से अच्छी खबर सामने आ रही है, जहां अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंजाब दौरे के दौरान शिरोमणि अकाली दल या किसी अन्य अकाली धड़े के साथ भविष्य में गठबंधन को लेकर पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन से जुड़े मुद्दों पर सही समय आने पर ही कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष ने स्पष्ट संकेत दिए कि अकाली दल के साथ दोबारा हाथ मिलाने के दरवाजे पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं, लेकिन फिलहाल पार्टी का पूरा ध्यान पंजाब में अपने दम पर संगठन को मजबूत करने पर है।

बता दें कि लोकसभा में हालांकि अकाली दल के सिर्फ एक सांसद हैं, लेकिन अगर दोनों का गठबंधन होता है, तो विधानसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा की स्थिति मजबूत हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंजाब कैडर को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि कोई भी नेता अकाली दल के साथ संभावित गठबंधन को लेकर सार्वजनिक रूप से बयानबाजी न करे। साल 2020 में तीन कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल ने भाजपा और एनडीए से अपना दो दशक पुराना नाता तोड़ लिया था। अब बदले हुए राजनीतिक परिदृश्य में, जहां राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार है और कांग्रेस वापसी की कोशिश में है। भाजपा अध्यक्ष के इस बयान ने भविष्य के नए समीकरणों की गुंजाइश को जिंदा रखा है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

छह महीने सिर्फ संगठन की मजबूती पर फोकस

नितिन नवीन ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में भाजपा पंजाब के सभी विधानसभा क्षेत्रों यानी कि 117 सीटों पर अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूत करना चाहती है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हम अपनी खुद की ताकत बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जब चुनाव नजदीक आएंगे, तब हम जमीनी स्थिति का आकलन करेंगे और फैसला लेंगे। आज की तारीख में हम अकाली दल के साथ गठबंधन के न तो पक्ष में हैं और न ही इसके खिलाफ हैं। भाजपा अध्यक्ष ने साफ किया कि पार्टी ने फिलहाल अकेले आगे बढऩे की रणनीति तय की है। उन्होंने कहा कि समय के साथ कई चीजें खुद-ब-खुद स्पष्ट हो जाएंगी। अगले छह महीनों तक भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में पूरी मजबूती के साथ खड़ी होगी, जनता से जुड़े हर मुद्दे को उठाएगी और लोगों के बीच जाएगी। गठबंधन पर फैसला करने के लिए अभी काफी समय बाकी है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button