दोस्त की जान लेकर कूड़े के ढेर में दफनाया शव

पंजाब के जालंधर कैंट में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां 31 वर्षीय युवक की उसके ही दोस्त ने कथित तौर पर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए शव को कूड़े के डंप में दफना दिया, जबकि युवक का मोबाइल फोन और बाइक नहर में फेंक दी। मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर 15 निवासी गुरप्रीत सिंह नोनी के रूप में हुई है, जो डीजे का काम करता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया, कि आरोपी और मृतक दोनों दोस्त थे।वारदात के बाद आरोपी ने युवक के गायब होने का आभास देने की कोशिश की, ताकि किसी को उस पर शक न हो। लेकिन पुलिस जांच में डंप के आसपास की सीसीटीवी फुटेज से कई अहम सुराग सामने आने के बाद मामला खुल गया।
हत्या के बाद आरोपी ने शव को कूड़े के डंप में दबा दिया। इतना ही नहीं, मृतक की पहचान और लोकेशन छिपाने के लिए उसका मोबाइल और बाइक भी नहर में फेंक दी गई। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आरोपी रवि जालंधर कैंट का निवासी है और डंप पर काम करता था। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। घटनास्थल और आसपास के इलाकों से सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे वजह क्या थी और क्या इसमें कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714